सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, राँची
वर्तमान रांची आयुक्तालय की स्थापना 1 जुलाई, 2017 को हुई थी, जब पहले के तीन केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर आयुक्तालयों रांची-1, रांची-2 और धनबाद आयुक्तालय को मिलाया गया। यह आयुक्तालय झारखंड राज्य के कुल 24 जिलों में से 21 जिलों को कवर करता है। क्षेत्र के हिसाब से यह लगभग राज्य के 3/4 हिस्से को कवर करता है। आयुक्तालय में 10 डिवीज़न और 58 रेंज हैं। इन दस डिवीज़नों में से, तीन डिवीज़न और 18 रेंज धनबाद उप-आयुक्तालय के अंतर्गत आते हैं।